भास्कर न्यूज | राहौद सांदीपनी कॉलेज में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मंत्रोच्चारण और मां सरस्वती की आरती से हुई। विद्यार्थियों ने ज्ञान, बुद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


