बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति पर की चर्चा

कुसमी| स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय कुसमी में शनिवार को पालक-शिक्षक बैठक हुई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई, गृहकार्य, उपस्थिति और अन्य गतिविधियां बताई। विद्यार्थियों की कमजोरी एवं विशेष उपलब्धियों पर चर्चा की। सुधार के लिए अभिभावकों को सुझाव भी दिए। अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने विचार रखे। शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके बहुमूल्य सुझाव और सहयोग आगे भी करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *