लुधियाना | मजदूर दिवस पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल और जीत फाउंडेशन ने सुभाष नगर, जोधेवाल बस्ती में 10वीं पास जरूरतमंद बच्चों के लिए मुफ्त ब्यूटीशियन ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की। उद्घाटन जिला गवर्नर एलायंस सुखविंदर कौर ने किया। पहले ही दिन 20 बच्चों ने कोर्स में नामांकन करवाया। यह प्रमाणित कोर्स बच्चों को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार के अवसर देगा। कार्यक्रम में एलायंस जीपी सिंह, डॉ. कमलेश कौर, गुरचरण सिंह पंछी, हरजिंदर कौर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक उत्थान है।


