लुधियाना| ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में जूनियर विद्यार्थियों के लिए दिन उत्साह, रचनात्मकता और शिक्षाप्रद गतिविधियों से भरपूर रहा। स्कूल परिसर में उल्लास का माहौल रहा क्योंकि दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ाना था। प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे बच्चों के लिए नंबर सीक्वेंस एडवेंचर एक्टिविटी आयोजित की गई।


