बच्चों के सोलर सिस्टम और स्मार्ट सिटी मॉडल को सराहा

भास्कर न्यूज | पाली नगर पंचायत पाली के द रेडिएंट पब्लिक स्कूल पाली में कला, विज्ञान व तकनीकी प्रदर्शनी उड़ान का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से बताया। मॉडल को देखकर सभी ने प्रशंसा की। बच्चों के बनाए गए वर्किंग मॉडल व प्रेजेंटेशन ड्रोन वर्किंग मॉडल, एमसीक्यू सॉल्यूशन सिस्टम, सोलर सिस्टम, स्मार्ट सिटी, वाटर सायकिल, सेंस ऑर्गन, फ़ोटो सिंथेसिस, इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर, वाटर मैनेजमेंट, ह्यूमन हार्ट वर्किंग मॉडल, चंद्रयान 3, विंड मिल, सोलर पैनल, सीजन, ज़ू मॉडल, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, मोड ऑफ ट्रांसपोर्ट, वर्सिप प्लेसेस, सोलर पॉवर, वाइल्ड लाइफ, विभिन्न बॉडी ऑर्गन्स, वाटर डैम, वाटर फ़िल्टर सिस्टम मॉडल प्रमुख थे। स्कूल डारेक्टर राकेश कश्यप ने बच्चों को निरंतर अपनी प्रतिभाओं को बढ़ाने व आयोजन को सफल बनाने के लिए अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया। स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट वितरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *