बच्चों को जर्सियों का किया गया वितरण

टोंक| राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल यूसुफगंज में शनिवार को रोटरी क्लब टोंक द्वारा छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए 60 जर्सियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में रोटरी क्लब के प्रांतीय सचिव रोटेरियन अरविन्द विजय एडवोकेट ने रोटरी क्लब का संक्षिप्त इतिहास एवं इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब टोंक के प्रांतीय चेयरमैन रोटेरियन हाजी मोइनुद्दीन निजाम, क्लब ट्रेनर रोटेरियन केआर खान, पूर्व पार्षद सआदत हुसैन, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े समाजसेवी युसुफ एजाजी, सैयद आबिद हसन आदि ने रचनात्मक दिशा में आगे आने पर जोर देते हुए सामाजिक सरोकार से ओतप्रोत गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *