बच्चों को पीटती पत्नी को पति ने पटककर मार डाला

अंबिकापुर | शहर से लगे गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगमा में 4 अक्टूबर को एक महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम डिगमा निवासी शीला सोनहा 4 अक्टूबर की देर शाम अपने बच्चों को मार रही थी। इससे नाराज होकर पति उमाशंकर सोनहा ने पत्नी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। उसने गला भी दबाया। गंभीर चोट आने से शीला की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने मामले को दबाने के लिए पत्नी को बिस्तर पर लिटा दिया था। दूसरे दिन जब शीला नहीं उठी तो मामला सामने आया। बच्चों से पूछताछ में ये बात सामने आई कि पति ने विवाद के कारण पत्नी को उठाकर पटका था और गला दबाया था। पुलिस ने पति उमाशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार मंगलवार को उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *