बच्चों को लेकर हुई बहसबाजी में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई

लुधियाना| बच्चों को लेकर हुई बहसबाजी में दो पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प। इसमें एक पक्ष से व्यक्ति गंभीर ज़ख्मी हुआ है। घटना प्रीत विहार, हांबड़ा रोड में सोमवार रात 9:00 बजे के करीब हुई। जिसमें घायल व्यक्ति की पहचान खुशप्रीत सिंह(31) पुत्र सुखविंदर सिंह वासी जी.के डायरी प्रीत विहार के रूप में हुई है। मामले में घायल ने बताया कि वह होटल कारोबारी है। सोमवार रात को उनका 5 वर्षीय बेटा गली के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोसी का भी बेटा खेलते समय उसे मारने की कोशिश कर रहा था, तो फिर उन्होंने पड़ोसी के बेटे को वहां से भेजते हुए उसकी शिकायत पिता से की। जब वह लड़के के पिता से शिकायत करने गए तभी पुरानी बात की रंजिश को लेकर उन्होंने उन पर हमला कर दिया। घायल खुशप्रीत सिंह का आरोप है, कि दो लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी पगड़ी उतार कर जमीन पर फेंक दी। फिर उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया तो उनके अन्य परिजन वहां पर पहुंचे। इस हमले में उनके सिर पर गहरी चोट आई है। फिर उन्हें उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल लेकर जाया गया। मामले में उन्होंने थाना पीएयू की पुलिस को शिकायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *