बच्चों को संस्कार के साथ शिक्षा जरूरी

अंबागढ़ चौकी| विकासखंड अंबागढ़ चौकी के आत्मानंद स्कूल विचारपुर का वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा थे। उनके साथ जिला कोषाध्यक्ष राजेश जैन गुजराती, उपाध्यक्ष ढालसिंह कौशिक, राजकिशोर खंडेलवाल, अरुण यादव, गुलाब गोस्वामी, सुशीला गांवरे, मधुसूदन गांवरे, अम्बर जोशी मौजूद थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों व नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्मा ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। बच्चों को संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा मिलना आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *