बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई

मनेंद्रगढ़ | जिले में नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय आने-जाने के लिए दोपहिया वाहनों के उपयोग पर रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी हेडक्वार्टर व प्रधान आरक्षक शारदादीन मिश्रा, मिथिलेश यादव द्वारा विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की उपस्थिति में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नाबालिगों को दोपहिया वाहन न चलाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को यह विश्वास दिलाया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना न केवल उनका कर्तव्य है, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। यह जागरूकता अभियान जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *