बच्चों ने दान कर श्रमिकों के प्रति सम्मान जताया

लुधियाना| गिल पार्क स्थित ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस पर भाषण, कविताएं और सेवा कार्यों के साथ विद्यार्थियों ने श्रमिकों को सम्मान दिया। समारोह की शुरुआत प्रातः सभा में छात्रों द्वारा भाषण और कविता प्रस्तुति से हुई। प्रिंसिपल हरमीत कौर वड़ैच ने बच्चों को 1886 के हेमार्केट कांड की जानकारी देते हुए मजदूर दिवस का इतिहास बताया और मेहनत की महत्ता पर बल दिया। प्राइमरी विंग के छात्रों ने जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छा से कपड़े, मिठाइयां, भोजन सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुएं दान कीं। इस अवसर पर पास की लेबर कॉलोनी के बच्चों को भी स्कूल बुलाया गया। छात्रों को समाज में श्रमिकों की भूमिका का महत्व समझाते हुए सहयोग की भावना विकसित करने की प्रेरणा दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *