बच्चों ने देखी गंदी REEL…मां ने इन्फ्लुएंसर पर FIR कराई:आगरा में अश्लील कंटेंट पर भड़की, आरोपी लड़की के 4.5 लाख फॉलोअर्स

आगरा में एक महिला ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर केस दर्ज कराया है। महिला के मोबाइल पर उसके बच्चे REEL देख रहे थे। अचानक एक गंदी क्लिप आ गई। महिला ने तुरंत बच्चों से मोबाइल छीन लिया। महिला ने इंस्टाग्राम के उस यूजर आईडी के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसे बच्चे देख रहे थे। आरोप है कि एक आईडी पर अश्लील कंटेंट परोसा जा रहा है। वीडियो पर 14-14.M व्यूज हैं। इस नाम से दो इंस्टाग्राम आईडी बनी है। दोनों इंस्टाग्राम आईडी पर लगभग 450.K फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर भी 10 हजार फॉलोअर्स है। वीडियो में कई ऐसे कमेंट हैं, जो लिखे या दिखाए नहीं जा सकते हैं। इस यूजर आईडी पर एक महिला आपत्तिजनक सामग्री ऑडियो के साथ वीडियो और रील बना रही है। महिला ने यूजर आईडी चलाने वाले पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला… थाना ताजगंज के फतेहाबाद रोड निवासी रूबी तोमर आयुर्वेद दवाईयों की सप्लाई करती हैं। उन्होंने बताया- 4 जनवरी को दवाईयों की सप्लाई के लिए कमला नगर में एक ब्यूटी पार्लर पर गई थीं। पार्लर पर एक महिला मन्नू बैठी हुई थी। वह REEL देख रही थी। तभी इंस्टाग्राम पर रील आ गई। जिसमें अश्लील कंटेंट चलते हुए देखे। महिला ने तुरंत REEL हटा दी। कहा कि ऐसी REEL से हमारे बच्चों और समाज पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मां ने बच्चों से छीन लिया फोन
रूबी ने कहा- 5 जनवरी को मेरे बच्चे घर पर इंस्टाग्राम चला रहे थे। मैं उनके पास ही बैठी थी। काफी देर तक बच्चे अलग-अलग रील देखते रहे। कुछ देर बाद उसी लड़की की रील फोन में आ गई। इसके बाद मैंने बच्चों से फोन छीन लिया। इसके बाद में उसके इंस्टाग्राम के पेज पर जाकर उसके कंटेंट को देखा। इस आईडी पर जितनी भी रील अपलोड है, वह सभी अश्लील हैं। वीडियो में महिलाओं पर गंदे और भद्दे कमेंट कर रही है। गंदी बातों पर गंदे-गंदे इशारे कर रही है, जो समाज को बिगाड़ने का काम कर रही है। जानकारी करने पर पाया कि यह लड़की आगरा के ही कमलानगर की रहने वाली है। रूबी तोमर ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस इस आईडी को ट्रेस कर महिला की पहचान में जुटी है। ———————– यह खबर भी पढ़िए… मंत्री संजय निषाद को गाजियाबाद पुलिस ने रोका:एसीपी से हुई नोकझोंक; मेरठ में जलाकर मारे गए युवक के परिवार से मिलने जा रहे गाजियाबाद के यूपी गेट पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को पुलिस ने रोक लिया। उनके काफिले की गाड़ियों को आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान कौशांबी के SHO अजय शर्मा और इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव से उनकी नोकझोंक भी हुई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *