बच्चों ने नुक्कड़-नाटक कर बाल विवाह के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

भास्कर न्यूज | डंडई डंडई मुख्यालय स्थित सृजन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशन में उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला अध्यक्ष सेवा प्राधिकार गढ़वा के अध्यक्ष नलिन कुमार व सचिव रवि चौधरी के आदेश से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पी एल वी कृष्णानंद दुबे, सुधीर चौबे, गोपाल चौबे, तृप्ता भानु, दीपक कुमार रवि, वरिष्ठ शिक्षक चंद्र भूषण मेहता, विद्यालय के निदेशक ऋषिराज कुमार व प्रिंसिपल आरोही विश्वकर्मा के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के बाद 90 दिवसीय आउट रीच प्रोग्राम के तहत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति विद्यालय के विद्यार्थी प्रियंका ठाकुर, पूजा कुमारी, निभा कुमारी, सपना कुमारी, साक्षी प्रिया कुमारी, सुहानी विश्वकर्मा, तनु पांडेय, खुशबू कुमारी, शीतल कुमारी, सृष्टि कुमारी, आर्यन कुमार, धीरज कुमार, प्रिंस ठाकुर, चंदन कुमार, दीपक कुमार के द्वारा की गई। जो समाज में फैल रहे कुरीतियों एवं कम उम्र में बाल विवाह जैसे कुप्रथा पर बहुत ही जोरदार प्रदर्शन किया। समाज को यह दिखाया गया कि किस तरह से माता-पिता के शिक्षित नहीं होने के कारण अपने कम उम्र में ही बेटियों का विवाह कर देते हैं। जिससे घर परिवार समाज सब के ऊपर इसका बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।जिसे समय रहते रोकने की आवश्यकता है। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय के बच्चे जागरूक होंगे तथा बाल विवाह और साइबर क्राइम पर रोक लगेगी। वहीं प्रियंका कुमारी और पूजा कुमारी ने अपने अभिभाषण में बताया कि आज के युवा कैसे सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के चक्र में फंसकर किस प्रकार मौत के आगोश में चले जा रहे हैं। साथ ही बाल ट्रैफिक, बाल मजदूरी सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव एवं साइबर क्राइम आदि विषयों पर भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नीलेश, शिक्षिका इशरत खातून, शब्बा खातून, खुशबू विश्वकर्मा, मुसरत खातून, यासमीन खातून आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *