बच्चों ने नृव्य प्रस्तुत कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

भास्कर न्यूज़ । विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ के देवी मंडप स्थित सार्वजनिक गणपति मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव पूजा के दूसरे दिन बाल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बाल नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन पूजा कमेटी के सचिव नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था। जिसका साथ सन्नी कुमार ने काफ़ी मदद की। कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों द्वारा ग्रुप डांस का शानदार प्रदर्शन किया गया। वहीं नन्हे मुन्ने बच्चो ने डांस में अपना भी जलवा बिखेर कर दर्शकों को झूमने और ताली बजाने पर मजबूर किया। कार्यक्रम के बीच में विष्णुगढ़ डीएमटी क्लब के सदस्यों द्वारा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से संबंधित एक अदभुत नाटक प्रस्तुत किया गया। टीम की अगवाई कर रही कुमकुम कुमारी ने नाटक के द्वारा बताया कि बेटियां घर की सम्मान होती है, तो फिर क्यों छीन लेते हैं उनके जीने का अधिकार। रानी कुमारी ने इस नाटक के माध्यम से समाज को आईना दिखाया कि अगर बेटियां ही नहीं रहेगी, तो बहू कहां से लाओगे, दुनिया आगे कैसे बढ़ेगी, एक घर में बेटा पैदा होता है, तो सभी के चेहरे पर खुशियां छाई होती है, लेकिन वही अगर बेटी पैदा होती हैं, तो चेहरे पर मायूसी छा जाती है। समाज में आज भी बेटी को बोझ मानते हैं, प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया गया था और कहा भी जाता हैं कि बेटियां घर की लक्ष्मी होती है तो फिर बेटी को बोझ क्यों माना जाता है उनके जन्मदिन पर मायूसी क्यों छा जाती है। इस दौरान दर्शकों में एक सन्नाटा छा गया और सबकी आखों में आसूं भर आए। मेडल व पढ़ाई की सामग्री देकर सम्मानित किया गया : नाटक के अंत में तालिया बजा कर सभी को सम्मान दिया गया साथ ही मेडल व पढ़ाई की सामग्री देकर सम्मानित किया गया। डीएमटी के अध्यक्ष ने कहा कि दैनिक जीवन में बेटियों को घर और समाज में बोझ समझ कर पैदा होते ही मार दिया जाता हैं बेटियां आज कही भी सुरक्षित नहीं है, घर से बाहर निकलने बाद उसके साथ रेप जैसे घिनौने घटना के अंजाम देने बाद कुर्रता से मार दिया जाता है, दहेज के लिए के जिंदा जलाया जाता है। जबकि वही बेटियां आज बोझ नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में अव्वल स्थान पर है, आज बेटियां देश में ही नहीं विदेशों में अपना परचम लहरा रखा है, जिसपर हमे उस पर गर्व हो रहा है, इसलिए बेटियों को बचाना और शिक्षा देना हमारी भी जिम्मेवारी बनती है। कार्यक्रम में डीएमटी क्लब के सदस्यों व गणमान्य लोगो द्वारा बच्चों के प्रोत्साहन के लिए मेडल एवं पढ़ाई की सामग्री देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *