बच्चों ने प्रतिभा और हुनर का किया शानदार प्रदर्शन

भास्कर न्यूज। लुधियाना। डांस पर चांस सीजन 3 के ​मंच पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन कर हर किसी का दिल जीत लिया। इस खास मौके पर जज अंजनी जनकी और कविता मलिक ने बच्चों की परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों का यह उत्साह और उनकी मेहनत वाकई प्रेरणादायक है। डायरेक्टर अभिनव सरना ने कहा कि इस तरह के मंच न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और ग्रूमिंग के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मंच पर जो अनुभव बच्चे सीखते हैं, वह उन्हें जीवन भर काम आता है। कार्यक्रम में हर प्रतिभागी ने अपने डांस मूव्स से दर्शकों को प्रभावित किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि वे कितनी लगन और मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। बच्चों की परफॉर्मेंस में जोश और उत्साह देखने को मिला, जिसने पूरे हॉल में समां बांध दिया। दर्शकों ने न केवल तालियों से उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि उनके हुनर की सराहना भी की। बच्चों की इस सफलता ने उनके परिवारों को प्रेरणा दी और यह दिखाया कि अगर बच्चों को सही दिशा और अवसर मिले तो वे किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *