बच्चों ने बिजली-पानी की खपत कम करने का मॉडल बना दिखाई प्रतिभा

राजनगर| राजनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सनराइज इंग्लिश स्कूल, छोटा खिरी में ठंड की छुट्टी के बाद विद्यालय खुलते ही नववर्ष का शुभारंभ विज्ञान प्रदर्शनी समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने-अपने विज्ञान परियोजनाओं के आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि टिंटीडीह पंचायत की मुखिया लक्ष्मी बिरुली, बाना पंचायत के मुखिया रामसिंह हेंब्रम, पीएस मेंबर दिनेश प्रधान, मनोज कुमार महतो, पर्वतारोही मेघलाल महतो, प्रभांशु महतो, कैलाश महतो सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बिजली एवं पानी की खपत कम करने के उपाय, इलेक्ट्रिक सेफ्टी, मानव शरीर सहित विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान परियोजनाओं का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *