बच्चों ने भारत माता, तिरंगा की सुंदर चित्रकारी बनाई:गणतंत्र दिवस उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

पिछड़े इलाके के सरकारी स्कूल के 16 बच्चे के लिए गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को लाइव पेंटिंग का आयोजन कराया गया। जिसमें बच्चों ने भारत माता, तिरंगा झंडा, राष्ट्रीय पशु-पक्षी और राष्ट्रीय खेल आदि के सुंदर चित्र ​बनाए। साथ ही किसी ने शहीद भगत सिंह, सुभाषचन्द्र बोस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र उकेरे। ये आयोजन आकृति फाउंडेशन की ओर से यूआईटी स्थित न्यारो कैफे में हुआ। न्यारो संचालक वैभव जोशी ने बताया कि देशभक्ति की भावना को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बच्चों के साथ लाइव पेंटिंग का आयोजन किया। इसमें आकृति फाउंडेशन और प्रोफाउंड ह्यूज का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में मुख्य अतिथि आर.के. हॉस्पिटल के तरुण अग्रवाल ने बच्चों की पेंटिंग्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि भले ही यह बच्चे आर्थिक रूप से पिछड़े हैं लेकिन इनके हाथों का हुनर लाजवाब है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *