बालोद| छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि संपूर्ण भारत के वनांचल में रहने वाले लाखों तेंदुपत्ता संग्राहक परिवारों के लाभ के लिए केंद्रीय बजट में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत इस बजट से इन परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और उनके कल्याण में मदद मिलेगी।


