बजट में बॉर्डर पर रहने वाले परिवारों के लिए योजना:बढ़ते ट्रैफिक के लिए बालोतरा में बनेगी रिंग रोड, मरूस्थलीय विधानसभा में 15 करोड़ की घोषणा

राजस्थान सरकार दूसरा बजट बुधवार को विधानसभा पेश करेगी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बजट विधानसभा पटल पर रखेगी। डबल इंजन की सरकार से बाड़मेरवासियों को बड़ी उम्मीदें है। प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले परिवारों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके लिए 150 करोड़ रुपए का फंड मिलेगा। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने प्रमुख शहरों में हैवी ट्रैफिक का दबाव देखते हुए सड़क सुरक्षा के लिए पहले चरण में बालोतरा, बांसवाड़ा और डीग शहरों में रिंग रोड का काम प्रस्तावित है। इसके लिए डीपीआर बनाने के लिए 50 करोड़ का प्रावधान। पीएम ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में 2 साल में डामर की सड़कें बनाई जाएंगी। 5 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों सीमेंटेड अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे। 21 हजार किमी सड़कें 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी। हर विधानसभा में 10-10 करोड़ की राशि से नॉन-पैचेबल सड़कों के कार्य करवाए जाएंगे। मरुस्थलीय क्षेत्र में यह राशि 15-15 करोड़ रुपए प्रति विधानसभा दी जाएगी। बाड़मेर जिले की चौहटन, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी और बालोतरा जिले के सिवाना में पिंक टॉयलेट बनेंगे। इसके लिए राजस्थान सरकार ने 550 करोड़ का बजट जारी करने की घोषणा की गई। यह है उम्मीदें… बाखासर सूखा बंदरगाह, मुनाबाव बॉर्डर पर टूरिज्म को लेकर विकसित करने, ईआरसीपी की तर्ज पर पश्चिमी राजस्थान के लिए जल परियोजना बनाने की उम्मीद है। इसके साथ ही युवाओं, किसान भी सरकार घोषणाओं की आस लगाए बैठे है। 9 साल पहले की थी बाखासर बंदरगाह की घोषणा 9 साल पहले चौहटन के बाखासर बंदरगाह बनाने का सपना दिखाया गया था। लेकिन आज दिन यह सपना अधूरा पड़ा है। बाड़मेर का बाखासर इलाका कच्छ रण से सटा हुआ है। यहां की आसपास की सारी जमीन क्षारीय है। पहले यहां समुद्र ही था। यह इलाका कच्छ के रण के जरिए गुजरात से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां समुद्री बंदरगाह के जैसी ही है। इससे देश और विदेश से आने-जाने वाला सारा सामान समुद्री जहाज से सकेगा। उतरलाई एयरपोर्ट का सपना अधूरा बाड़मेर के लोगों को उड़ान योजना के तहत उतरलाई एयरपोर्ट बनाने की घोषणा करीब 6-7 पहले की गई थी। राजस्थान सरकार ने पहले बजट में जमीन आवंटन करने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक धरातल पर एयरपोर्ट का काम शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों को उम्मीद है कि एयरपोर्ट के लिए सरकार की ओर घोषणा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *