संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने विधायी और अन्य एजेंडों पर चर्चा करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में 35+ पार्टियों के सांसद शामिल हुए। इस दौरान बजट सत्र को सकारात्मक और सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा हुई। बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होगा। इस दिन रविवार है। ऑल पार्टी मीटिंग के बाद किरेन रिजिजू ने विपक्ष के विधायी एजेंडा शेयर नहीं करने के आरोप पर कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सरकार अपना एजेंडा शेयर करती है। विपक्ष को बोलने की आजादी है, लेकिन सुनना भी जरूरी है। उन्होंने मनरेगा की जगह लाए गए VB-G RAM-G कानून पर चर्चा की मांग खारिज कर दी। मीटिंग के बाद विपक्षी सांसदों की प्रतिक्रिया- ऑल पार्टी मीटिंग की तस्वीरें… ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष की मांग बजट सत्र के दौरान इन बिलों पर हो सकती है चर्चा लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं। इन विधेयकों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या प्रवर समितियां जांच कर रही हैं। बजट सत्र से जुड़े नॉलेज फैक्ट कांग्रेस ने भी बुलाई स्ट्रैटजी ग्रुप की मीटिंग सर्वदलीय बैठक से पहले कांग्रेस ने भी बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए संसदीय दल के स्ट्रैटजी ग्रुप की मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग मंगलवार को CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर पर होगी।कांग्रेस MP मणिकम टैगोर ने कहा कि मीटिंग में वोट चोरी, SIR, किसानों के धान की खरीद, MGNREGA को वापस लाना, इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। SBI का दावा- बजट में 2027 के लिए सरकार का कैपेक्स 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा संभावित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार का पूंजीगत खर्च (वित्तीय वर्ष) FY-27 में 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा होने की उम्मीद है, जो सालाना आधार पर लगभग 10% की बढ़ोतरी दर्ज करेगा। रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चला है कि बजट अनुमानों के अनुसार कुल पूंजीगत खर्च FY-16 में 2.5 लाख करोड़ से बढ़कर FY-26 में 11.2 लाख करोड़ रुपए हो गया। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- राहुल ने नॉर्थ-ईस्ट का पटका नहीं पहना, कांग्रेस का जवाब- राजनाथ ने भी नहीं पहना गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ‘एट होम’ रिसेप्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के कहने के बावजूद राहुल गांधी ने नॉर्थ-ईस्ट का पटका नहीं पहना। पूरी खबर पढ़ें…


