राजनांदगांव| नगर निगम में एमआईसी की पहली बैठक 28 मार्च को होगी। बैठक का विषय निगम बजट तय किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य विषयों को भी एमआईसी में शामिल किया जा सकता है। एमआईसी की बैठक दोपहर 12 बजे महापौर कक्ष में रखी गई है। नई बॉडी की गठन के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में निगम का आम बजट होगा। इसमें महापौर मधुसूदन यादव बजट पेश करेंगे। इसके पहले बजट की रुपरेखा तैयार की जाएगी। जिसके लिए एमआईसी मेंबर्स से रायशुमारी की जाएगी। निगम सूत्रों ने बताया कि इस बार बजट में निगम की आय बढ़ाने और जरुरी निर्माण कार्यों को फोकस किया जा सकता है। वहीं महिला वर्ग की सुविधाओं को देखते हुए भी कुछ विशेष प्रोजेक्ट बजट में शामिल करने की तैयारी है।


