बजट से किसानों को बड़ी राहत: प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा:कहा- सम्मान निधि में 1000 रुपए बढ़े, खालों के लिए 200 करोड़ मंजूर

श्रीगंगानगर के प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा रविवार को जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत किए गए बजट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बजट को जनकल्याणकारी और किसानों के हित में बताया। प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि राजस्थान सरकार का बजट खासतौर पर सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने इस बजट में किसानों के कल्याण के लिए किए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 1000 रुपए की वृद्धि की गई है, जिससे जिले के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा, खालों को पक्का करने के लिए 200 करोड़ रुपए की विशेष घोषणा की गई है, जो श्रीगंगानगर के कृषि प्रधान जिले के किसानों के लिए एक अहम कदम है। सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द इन परियोजनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को उनका लाभ समय पर मिल सके। प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने अंत में यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों, युवाओं, और महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी समय में प्रदेश में कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *