बजरंगियों ने नाबालिगों को थाने पर सौंपा:अश्लील हरकते करने का लगाया आरोप; लव जिहाद के संदेह में कर दी पिटाई

इंदौर में लव जिहाद की शंका के चलते एक 17 साल के नाबालिग को पकड़कर चंदन नगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। बताया जाता है कि वह 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। पुलिस युवक को थाने ले गई। जहां बजरंगी भी कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे हैं।
बजरंग दल के पदाधिकारी तन्नु शर्मा को जानकारी मिली थी कि सिरपुर तालाब की पाल पर दिन में युवक एक युवती को लेकर बैठा है और अश्लील हरकत कर रहा है। सूचना के बाद तन्नु खुद अपने साथियों के साथ पहुंचे। जहां युवक की बजरंगियों ने पिटाई कर दी।
युवक ने बताया कि वह सहयोग नगर में रहता है। वही मूल रूप से कन्नौद का रहने वाला है। लड़की से उसकी दोस्ती उसकी चचेरी बहन ने कराई थी। बजरंगियो के मुताबिक कार्रवाई के लिये लड़के को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। साथ हीलड़की के परिवार से भी संपर्क किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *