बजरंग दल मध्यभारत की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता:भेल भोपाल ने जीता खिताब; 20 टीमों ने दिखाया दमखम

बजरंग दल मध्यभारत प्रांत की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया। राजधानी के आरके स्पोर्ट वर्ल्ड, मिनाल (भेल) में आयोजित प्रतियोगिता में मध्यभारत प्रांत की 20 टीमों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों के बीच फाइनल में भेल भोपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि गंजबासौदा की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किसन प्रजापत और डीआईजी ग्रामीण राजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना को मजबूत करते हैं। टूर्नामेंट के दौरान मुकाबले कड़े रहे। सेमीफाइनल और फाइनल में दर्शकों को रणनीतिक दांव-पेंच देखने को मिले। विजेता टीम भेल भोपाल ने संतुलित आक्रमण और मजबूत डिफेंस के दम पर खिताब जीता। कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र पवार, प्रांत अध्यक्ष किशन लाल शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि आने वाले समय में अन्य खेलों की प्रांतीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *