बजरंग बहादुर को SDM पद से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट बनाया:खंडवा एसडीएम का जिम्मा ऋषि सिंघई को मिला, एडीएम पद पर ‘बंटवारा’ बाकी

खंडवा एसडीएम पद पर लंबे समय से कार्यरत प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बजरंग बहादुर को हटा दिया गया हैं। वे अब सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस संबंध में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, खंडवा एसडीएम का जिम्मा ऋषि कुमार सिंघई को सौंपा गया हैं। वे ज्वाइंट कलेक्टर हैं। ऋषि सिंघई को मिला एसडीएम का जिम्मा
ज्वाइंट कलेक्टर ऋषि कुमार सिंघई को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) खंडवा का प्रभार मिला हैं। प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बजरंग बहादुर शहरी क्षेत्र में थाना पदमनगर, कोतवाली, मोघट और जीआरपी के तहत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की भूमिका में रहेंगे। वे ज्ञापन, जुलूस, धरना, विरोध प्रदर्शन व विविध सामूहिक आयोजनों, मेला के दौरान पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर शहर में कानून व्यवस्था का काम देखने के साथ अनुमति देने संबंधी कार्य देखेंगे। एडीएम पद पर ‘बंटवारा-कब्जे’ का निराकरण जल्द
राजस्व विभाग में जैसे बंटवारा और कब्जे के मामलों का निराकरण होता हैं। वैसे ही राजस्व के अफसरों के बीच अब काम का बंटवारा होना बाकी हैं। साथ ही एक मामला कब्जे से जुड़ा हुआ हैं। दरअसल, एडीएम पर आईएएस सृष्टि देशमुख ने हाल ही में ज्वाइन किया हैं। लेकिन उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं मिली हैं। सोमवार को कार्य विभाजन होना था, लेकिन अभी तक आदेश जारी नहीं हुए हैं। एडीएम के कार्यों का बंटवारा IAS सृष्टि देशमुख और अपर कलेक्टर काशीराम बड़ौले के बीच होना हैं। वहीं कब्जेदार अपर कलेक्टर अरविंद चौहान के कार्य छीने जाना हैं। चौहान जिला प्रशासन से अलग एनएचडीसी में महाप्रबंधक हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *