भास्कर न्यूज | टोंक बजरी का अवैध दोहन कर परिवहन करते हुए सदर थाना पुलिस ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां को जब्त कर मामला दर्ज वाहन मालिक व चालक की तलाश की जा रही है। सदर थानाधिकारी जयमल सिंह ने बताया कि रविवार रात को थाने की टीम ने गश्त के दौरान चराई में अलग-अलग जगहों से बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां दिखाई देने पर कार्रवाई की। टीम ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बजरी भरी मिलने पर उन्हें जब्त किया।


