बजरी माफिया पर ड्रोन से निगरानी 7 ट्रैक्टर व एक जेसीबी जब्त की

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा अवैध खनन पर पुलिस अब आसमान से भी निगरानी कर रही है। प्रशिक्षु आईपीएस और सीओ सदर माधव उपाध्याय के नेतृत्व में डीएसटी ने काछोला थाना क्षेत्र के चोरलिया गांव में बजरी माफिया पर ड्रोन से निगरानी कर छापा मारा। बनास नदी में बजरी दोहन करते हुए 7 ट्रैक्टर के अलावा 1 जेसीबी जब्त की गई। प्रशिक्षु आईपीएस माधव उपाध्याय ने शुक्रवार रात काछोला थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई की। इस दौरान डीएसटी टीम इंचार्ज बंटी डायर और टीम के साथ पहले ड्रोन से रैकी की। फिर अचानक दबिश दी। इस दौरान बजरी से भरे ट्रैक्टर और जेसीबी के साथ 5 ड्राइवर भी पकड़े। ये ट्रैक्टर और जेसीबी जालिया का खेड़ा के बद्रीलाल गुर्जर और राजगढ़ के लादूलाल आदि के हैं। गौरतलब है कि डीएसटी ने हाल ही में बड़लियास थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई कर 10 से ज्यादा ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त किए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *