बजरी से भरा डम्पर पलटा, युवक की मौत:सगा भाई भी हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों ने जताया विरोध

अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र के लेसवा गांव में गुरुवार रात 9 बजे एक सड़क हादसा हुआ। पुष्कर रोड पर बजरी से भरा एक डंपर चलती बाइक पर पलट गया, जिससे उस पर सवार दो सगे भाई चपेट में आ गए। इस हादसे में गोविंदगढ़ निवासी अभिषेक सेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई आशीष सेन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुष्कर में मजदूरी करते थे दोनों भाई पीसांगन थाना अधिकारी सरोज चौधरी ने बताया- अभिषेक सेन और आशीष सेन रोजाना की तरह पुष्कर में मजदूरी का काम कर अपने गांव गोविंदगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान गोविंदगढ़ की ओर से पुष्कर जा रहा बजरी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पर पलट गया। अभिषेक की मौके पर मौत, आशीष गंभीर घायल डंपर के नीचे दबने से अभिषेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और पीसांगन थाना अधिकारी सरोज चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों भाइयों को पुष्कर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आशीष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन घटना के बाद मौके पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक और घायल के पिता का नाम कैलाश सेन है। दोनों भाई पुष्कर में कारीगरी का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, बजरी से भरे डंपर का मालिक पुष्कर निवासी जय सांखला पुत्र हेमराज बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। (इनपुट सहयोग-अभिषेक शर्मा, पुष्कर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *