बटाला बस स्टैंड पर आधार-कार्ड को लेकर हंगामा:​​​​​​​सरकारी बस कंडक्टर से बहस दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचाया

पंजाब के बटाला बस स्टैंड के बाहर एक महिला और बस कंडक्टर के बीच टिकट को लेकर विवाद हो गया। घटना के कारण कुछ देर के लिए बस स्टैंड पर हंगामे की स्थिति बन गई। बस कंडक्टर ने बताया कि बस में सवार एक महिला के पास आधार कार्ड नहीं था। कंडक्टर द्वारा टिकट लेने के लिए कहे जाने पर महिला बहस करने लगी। महिला का कहना था कि उसके पास पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं है, लेकिन वह टिकट लेने को तैयार नहीं थी। कंडक्टर ने कहा- जब बस बटाला बस स्टैंड पर पहुंची तो महिला ने बस से उतरने के बाद और ज्यादा हंगामा करना शुरू कर दिया और बस को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना की सूचना तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। कंडक्टर से बहस के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला का बीपी (ब्लड प्रेशर) अचानक काफी बढ़ गया था, जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों के अनुसार, महिला और कंडक्टर के बीच काफी देर तक कहासुनी चलती रही, जिससे महिला घबराहट में आ गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस ने कहा है कि अगर महिला या बस स्टाफ में से कोई शिकायत दर्ज कराता है तो मामले की जांच की जाएगी। यह घटना एक बार फिर बसों में यात्रियों और स्टाफ के बीच व्यवहार और नियमों के पालन पर सवाल खड़े करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *