बटाला में निकाली गई संध्या फेरी:भजनों पर झूमे श्रद्धालु, 18 से 22 फरवरी तक होगी श्री कृष्ण कथा

गुरदासपुर जिले में बटाला के शीतला माता मंदिर, समाध रोड पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 18 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाली श्री कृष्ण कथा के उपलक्ष्य में सोमवार को अंतिम संध्या फेरी निकाली गई। यह फेरी कथा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई थी। संध्या फेरी का शुभारंभ शीतला माता मंदिर से नारियल फोड़ने की रस्म के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वामी रणजीतानंद, साध्वी रुक्मणी भारती, पंडित चेतनराम, पवन पल्ला, गुड्डू सेठ, पार्षद सुखदेव बाजवा, अशोक बंसल, राकेश अग्रवाल, अंजन बांसल, राजीव बब्बू, भूषण अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह और विनीत सचदेवा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। भजन गायन से वातावरण हुआ भक्तिमय यह फेरी शहर की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से गुजरी, जहां इसने शहरवासियों को श्री कृष्ण कथा में शामिल होने का संदेश दिया। इस दौरान अनेक प्रभु भक्त इसमें शामिल हुए और उन्होंने ‘उठा दो मेरी मटकी’ जैसे सुमधुर भजनों का गायन किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। फेरी का समापन शीतला माता मंदिर के प्रांगण में प्रभु की आरती के साथ हुआ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से साध्वी रुक्मणि भारती ने संध्या फेरी में सम्मिलित सभी भक्तों का विशेष रूप से धन्यवाद किया और उन्हें श्री कृष्ण कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। देखें फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *