पतंग उड़ाते वक्त 6 साल का बच्चा घर की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आज्ञापाल सिंह है, जो दूसरी कक्षा का छात्र था। बैंक कॉलोनी निवासी दलबीर सिंह ने बताया, बेटा पतंग उड़ाते समय अचानक छत से गली में गिर गया। डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर किया, पर बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई।


