बटालियन में जवानों ने योग कर तनाव कम करना सीखा

कवर्धा| 17वीं विशेष भारत रक्षित वाहिनी छसबल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग अभ्यास शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर शनिवार को आयोजित किया गया। योग शिविर में सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया। योग को शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाला प्राचीन भारतीय अभ्यास बताया गया। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। तनाव कम करता है। आत्म-जागरूकता बढ़ाता है। नियमित योग से जीवनशैली में सुधार आता है। इस कार्यक्रम में उप सेनानी प्रमोद गुप्ता, कंपनी कमांडर मान बहादुर थापा, सत्यकुमार यादव, प्लाटून कमांडर अंजनी सिंह, सहायक प्लाटून कमांडर प्रभु दयाल गर्ग सहित लगभग 75 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *