बठिंडा की बस्ती में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर:कब्जाधारी पर नशा तस्करी के केस; सरकारी जगह पर बनाया घर

पंजाब के बठिंडा जिले की धोबीआना बस्ती में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया है। यह कार्रवाई ऐसे व्यक्ति के खिलाफ की गई जिस पर पहले से नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। सरकारी जमीन पर किया था कब्जा एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बलविंदर सिंह पुत्र हाकम सिंह ने धोबीआना बस्ती में सरकारी जगह पर अवैध कब्जा कर घर बनाया हुआ था। पुड्डा ने उसे कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया था, लेकिन उसने कब्जा नहीं छोड़ा। बेटे पर भी आपराधिक दो केस दर्ज एसपी ने बताया कि बलविंदर सिंह पर पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है। आज पुलिस प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाने के लिए सरकारी बुलडोजर चलाकर कब्जा छुड़वाया है। बलविंदर सिंह के बेटे हरप्रीत सिंह पर भी अपराध से संबंधित दो मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *