बठिंडा कोर्ट में कंगना रनोट की पेशी टली:वकील बोला- सांसद लोकसभा सेशन में व्यस्त, बुजुर्ग महिला पर की थी विवादित टिप्पणी

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट की आज बठिंडा कोर्ट में होने वाली पेशी टल गई है। अदालत ने अब उन्हें 15 दिसंबर को हाजिर होने के आदेश दिए हैं। कंगना की ओर से उनके वकील ने दलील दी कि सांसद इस समय लोकसभा सत्र में व्यस्त हैं, इसलिए पेश नहीं हो सकीं। वहीं शिकायतकर्ता महिंदर कौर और उनके एक गवाह की आज अदालत में पेशी हुई। दरअसल, मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान का है। बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनोट के खिलाफ याचिका दायर की थी। महिंदर कौर का आरोप है कि कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट में कहा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर ‘100-100 रुपए लेकर आती हैं’। महिंदर कौर ने इस टिप्पणी को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। हाल ही में, कंगना रनोट ने इस मामले को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसी के चलते उन्हें आज बठिंडा कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। विस्तार से पूरा मामला पढ़िए… कंगना ने सोशल मीडिया में उड़ाया था मजाक
कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैग्जीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।’​​​​​​ 4 जनवरी 2021 को किया था केस दायर
बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ में रहने वाली महिंदर कौर (81) ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं। जहां से भी कंगना को राहत नहीं मिली है। बुजुर्ग महिला ने भी कंगना पर किया था पलटवार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *