बठिंडा में कल स्कूल बंद:डीसी ने जारी की सुरक्षा गाइडलाइन, लोगों से सतर्क रहने की अपील

बठिंडा के डीसी शौकत अहमद परे ने 9 मई को जिले के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। उन्होंने जिलावासियों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। डीसी ने कहा कि नागरिक और पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। उन्होंने आपातकालीन स्थिति के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। खतरे की स्थिति में नजदीकी इमारत में शरण लेने की सलाह दी गई है। बहुमंजिला इमारत में निचली मंजिल को प्राथमिकता दें। सुरक्षा के लिए सभी लाइटें बंद रखें। गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी बंद रखें। घर के अंदर दीवार के सहारे कोने में रहें। खिड़की से दूर रहें। स्थिति सामान्य होने तक बाहर न निकलें। इमारत न होने पर पेड़ के नीचे शरण लें। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे वाहन को सड़क किनारे रोक दें। वाहन की लाइटें बंद कर दें। जमीन पर लेटकर कानों को अपनी उंगलियों से ढक लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *