बठिंडा में कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग:राम मंदिर-सेना का अपमान करने का आरोप, हिंदू संगठनों ने एसपी को सौंपा पत्र

बठिंडा में हिंदू संगठनों ने एक कांग्रेसी नेता के खिलाफ एसपी सिटी को शिकायती पत्र सौंपा है। एसएसडी सभा के उप प्रधान केवल कृष्ण अग्रवाल के एक वायरल ऑडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। ऑडियो में अग्रवाल ने राम मंदिर के खिलाफ टिप्पणी की है। उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को भाजपा की साजिश बताया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान पर कोई हमला नहीं हुआ और न ही कोई युद्ध हुआ। भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के समर्थन में अपनी राजनीति चमकाने के लिए हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। हिंदू संगठनों की कार्रवाई की मांग हिंदू संगठनों ने रविन्द्र कुमार की ऑनलाइन शिकायत के बाद एसपी सिटी नरेंद्र पाल सिंह से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कांग्रेसी नेता ने करोड़ों देशवासियों की धार्मिक और देशभक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। नेता का बायकॉट करने की चेतावनी ऑडियो में कहा गया कि यह ऑपरेशन सिंदूर पहले ही भाजपा द्वारा गढ़ी गई झूठी कहानी है। सरां ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो हमारी ओर से हर सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम में उक्त नेता का बायकॉट किया जाएगा।। उपस्थित सभी हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने एसएसडी सभा से भी मांग की गई की ऐसे नेता को जो हिंदू होकर भी राम मंदिर और भगवान राम का अपमान कर रहा हो उसे तुरंत प्रभाव से उसके पद से बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर सुखपाल सिंह सरां के अलावा सीनियर बीजेपी नेता एडवोकेट मोहनलाल गर्ग, रविंदर गोयल, संदीप अग्रवाल, आशुतोष तिवारी, दीपांश मित्तल, श्याम अग्रवाल, नितिन गर्ग, अशोक कुमार बिल्ला के अलावा अन्य हिंदू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *