बठिंडा में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला:प्रताप बाजवा पर केस, कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दिया धरना

पंजाब के बठिंडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने का विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निर्देश पर जिला स्तर पर प्रदर्शन किए। बाजवा ने बयान दिया था कि पंजाब में 18 बम फटे और 32 बरामद हुए। इस बयान पर सरकार के निर्देश पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा बठिंडा में जिला प्रधान राजन गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के पास धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने बाजवा के खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करने की मांग की। मार्कफेड डायरेक्टर टहल सिंह संधू, पूर्व मेहर बलवंत राय नाथ और अन्य नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मान सरकार को खुफिया विभाग की विफलता पर ध्यान देना चाहिए। सरकार ने खुद सच्चाई सामने रखी बाजवा ने अखबारों की सुर्खियों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने खुद सच्चाई सामने रखी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी सरकारी कार्रवाई से नहीं डरेगी। वे पूरी मजबूती से बाजवा के साथ खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *