बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच झड़प:नक्शा बंदी करने गई थी, ट्रॉली जब्त करने को लेकर हुआ विवाद

बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। घटना रामपुरा फूल कस्बे के गांव जींद की है। पुलिस गांव में नक्शा बंदी करने गई थी, जिसका किसानों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस और भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के सदस्यों के बीच बहस हो गई। इस घटना में पुलिस ने किसानों की ट्रॉली जब्त कर ली गई, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई की स्थिति बन गई। किसानों के बढ़ते विरोध के सामने प्रशासन को झुकना पड़ा और जब्त की गई ट्रॉली वापस करनी पड़ी। किसान नेता झंडा सिंह जेठूके ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार कॉर्पोरेट घरानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मैपिंग और मुरब्बा बंदी के जरिए किसानों की जमीन छीनने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चार दशकों से किसान इन जमीनों पर खेती कर रहे हैं और अब जबरन नक्शा बनाने की कोशिश की जा रही है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ऐसी कार्रवाई जारी रखेगा तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *