बठिंडा में किसान नेता दविंदर सिंह सरां की हत्या:जमीन विवाद में बेटे ने साथियों के साथ मिलकर पीटा; 2022 लड़ चुके चुनाव

पंजाब के बठिंडा में किसान नेता दविंदर सिंह सरां की उनके बेटे और उसके साथियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। विवाद जमीन को लेकर बताया जा रहा है। किसान नेता दविंदर सिंह सरां 2022 के विधानसभा चुनाव में तलवंडी साबो से किसान संगठनों के उम्मीदवार थे। पुलिस वारदात को लेकर छानबीन में लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक, दविंदर सिंह सरां के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते 10 मई को दविंदर सिंह के बेटे अमनिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पिता पर पर हमला किया था। उसे बुरी तरह से पीटा गया। हमले में दविंदर सिंह सरां गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया था। आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति की हत्या का लेकर दविंदर सिंह सरां की पत्नी सुखविंदर कौर ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। तलवंडी साबो पुलिस ने अमनिंदर सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सुखविंदर कौर गुरुसर जगा की रहने वाली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *