बठिंडा में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत:दोस्त को छोड़कर लौटते समय पेड़ से टकराई कार, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक

बठिंडा में बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्त को छोड़कर वापस लौट रहे युवक की मौत हो गई। पांच अन्य युवक घायल हो गए। चक्क रुल्दू सिंह वाला के बसीम खान के जन्मदिन पर उनके कई दोस्त आए थे। सुबह करीब ढाई बजे सभी दोस्त एक कार में सवार होकर गांव फल्लड़ गए। वहां एक दोस्त को छोड़कर वापस लौटते समय रिफाइनरी रोड पर गांव पक्का कलां के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चक्क रुल्दू सिंह वाला निवासी नुसरत की मौके पर मौत हो गई। दो युवक की हालत गंभीर
जस्सी बागवाली के मनप्रीत सिंह, पन्नीवाला के सुखवंत, कुटी के यशमीन, चक्क रुल्दू सिंह वाला के बसीम खान और पथराला के हरमीत सिंह घायल हुए। संगत सहारा सेवा संस्था के सिकंदर मछाणा ने सभी घायलों को बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। दो युवकों की स्थिति गंभीर है। हादसा सुबह तीन बजे हुआ, लेकिन तूफान के कारण किसी को पता नहीं चला। सिकंदर मछाणा के अनुसार, अगर समय पर जानकारी मिलती तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी। थाना संगत के एसएचओ परम पारस सिंह चाहल ने बताया कि मृतक के परिवार के बयान पर धारा 194 बी के तहत कार्रवाई की गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *