बठिंडा में झील से मिला बुजुर्ग का शव:राहगीरों ने देखा, बेटे की बीमारी से परेशान था; सुबह सैर करने निकला

बठिंडा में आज यानी बुधवार को झील से एक बुजुर्ग की लाश मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के संदीप गिल मौके पर पहुंचे। टीम ने शव को किनारे पर निकाला। घटना गोनियाना रोड स्थित झील नंबर दो की है। थाना थर्मल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी जरनैल सिंह (72) के रूप में हुई। मृतक ने कुर्ता पजामा पहना हुआ था। बुजुर्ग लड़के बीमारी के चलते परेशान था और सुबह घर से सैर करने निकला था। थाना थर्मल प्रभारी गुरदर्शन सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। सहारा टीम ने पुलिस की कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। बाद में लाश परिजनों को सौंप दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *