बठिंडा में दिहाड़ी मजदूर को चूहों ने नोच खाया, मौत:तीन चार दिन से बीमार होने से झुग्गी में ही पड़ा था, मृतक की पहचान नहीं

बठिंडा की पट्टा मार्केट में एक बेसहारा व्यक्ति को सोते समय चूहों ने बुरी तरह नोच खाया। इस घटना में व्यक्ति की दोनों आँखें और चेहरा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के स्वयंसेवक आकाश गर्ग और सक्षम माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बुरी तरह से बीमार था, दिहाड़ी मजदूरी करता था आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक दिहाड़ीदार मजदूर था और अक्सर पट्टा मार्केट में ही सोता था। पिछले दो-तीन दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। मृतक की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद, संस्था के सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। थाना कोतवाली प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखा जाएगा। पहचान होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *