बठिंडा में दुकान में लगी आग:प्लास्टिक और तेल टैंक से तेजी से फैली, पुल पर फंसी फायर ब्रिगेड की गाड़ी

बठिंडा में आज मंगलवार शाम को एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे प्लास्टिक और तेल के टैंक की वजह से आग तेजी से फैल गई। आसपास के लोग लपटों और धुएं से घिर गए। घटना लाल सिंह बस्ती गली नंबर 3 की है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी हरमंदीप सिंह ने बताया कि पुलों के निर्माण कार्य के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हुई। एक पड़ोसी महिला ने कहा कि इस क्षेत्र की आबादी शहर से 40 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने यहां कबाड़ की दुकान को बंद करने और एक छोटा फायर स्टेशन बनाने की मांग की। थाना कैनाल अधिकारी हरजीवन सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *