बठिंडा में पिता की हत्या करने वाले गिरफ्तार:पतंग खरीदने आए थे, दो बदमाशों ने तेजधार हथियार से किया हमला, पिस्तौल-तलवार बरामद

बठिंडा में बसंत पंचमी के दिन हुई पिता की हत्या के मामले में एसएसपी अमनीत कौंडल के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ काला (33) और बलकार सिंह (30) के रूप में हुई है, दोनों बल्लूआना के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस, एक तलवार, एक कृपाण और एक बाइक बरामद की है। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह काला पर पहले से ही 5 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना बसंत पंचमी के दिन की है, जब मृतक सुखराज सिंह अपने बेटे के लिए पतंग खरीदने आए थे। आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। दोनों आरोपी बेरोजगार हैं और पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *