बठिंडा में पिस्टल लहराने वाली महिला गिरफ्तार:हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डाले, बैकग्राउंड में पंजाबी गाने लगाए

पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ वीडियो डालने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला मैरिड है। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग पंजाबी गानों पर हथियारों के साथ कई वीडियो अपलोड किए। बीते दिनों जो उसका वीडियो वायरल हुआ, उसमें वह पिस्टल लहराती दिख रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान वीरपाल कौर निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। स्कूटी के नंबर से महिला तक पहुंची पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक स्कूटी का नंबर सामने आया। जब नंबर की पड़ताल की गई तो वह मुक्तसर जिले का निकला। इसके बाद पुलिस की टीम मुक्तसर पहुंची, जहां पता चला कि स्कूटी बठिंडा के गांव कटार सिंह वाला की एक महिला चला रही थी। बठिंडा के दीप नगर इलाके से पकड़ी महिला
पुलिस इसके बाद गांव कटार सिंह वाला पहुंची, लेकिन वहां जानकारी मिली कि महिला फिलहाल बठिंडा के दीप नगर इलाके में रहती है। इसके बाद पुलिस ने बुधवार शाम को दीप नगर में दबिश दी और वहां से महिला को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में महिला को जमानत मिल गई। 5 साल पहले शादी हुई, घरों में काम करती
महिला घरों में होम केयर का काम करती है। उसकी शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। वह अपने परिवार के साथ बठिंडा के दीप नगर इलाके में किराए के मकान में रहती है। ट्रक मालिक का निकला पिस्टल, पूछताछ के लिए बुलाया
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस पिस्टल से महिला ने वीडियो बनाया, वह एक ट्रक मालिक का है। जिसका नाम जगमीत सिंह सेखों है। पुलिस ने उसको भी पूछताछ के लिए बुलाया है। SSP बोलीं- निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी
बठिंडा की एसएसपी अमनीत कौंडल ने लोगों से ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। **************** इस खबर को भी पढ़ें: बठिंडा में हथियार लहराती लड़की का VIDEO: गोली महंगी बंदे टके दे रकाने पंजाबी गाने पर रील बनाई, पिस्टल लोड करती दिखी पंजाब के बठिंडा से लड़की के पिस्टल लहराते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की पंजाबी गाने गोली महंगी बंदे टके दे रकाने पर पिस्टल लहराकर रील बना रही है। लड़की ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो अपलोड किए हैं। जिसमें कभी वो पिस्टल लोड करती दिख रही है। तो कभी उसे हाथ में लेकर एक्शन करती दिख रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *