बठिंडा में पुलिस परिवार ने एकजुटता के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। थाना कोतवाली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह और एसएसपी अमनीत कौंडल ने शिरकत की। कार्यक्रम में थाना परिसर में परंपरागत रूप से लोहड़ी जलाई गई। डीआईजी हरजीत सिंह ने कि यह गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को समझने का बेहतर अवसर है। वहीं, एसएसपी अमनीत कौंडल ने सभी पुलिस कर्मियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाने की अपील की। महिला पुलिस कर्मियों ने किया गिद्दा कार्यक्रम की खास बात यह रही कि महिला पुलिस कर्मियों ने पारंपरिक गिद्दा प्रस्तुत किया और बोलियां गाईं, जिससे माहौल उत्सवमयी हो गया। शहर में त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।


