बठिंडा में पुलिस को देख पुल से लगाई छलांग:4 युवकों के टूटे हाथ-पैर, नशा तस्करी विरोध करने पर युवक को पीटा

पंजाब में बठिंडा के बीड़ तालाब इलाके में नशा तस्करी का विरोध करने पर गुरुवार की रात एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और बुरी तरह से पिटाई कर घायल कर दिया। घायल युवक को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान प्रेम कुमार के रुप में हुई है। इस मामले में जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गई तो कुछ युवकों ने पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उनके हाथ-पैर टूट गए और वह घायल हो गए। डीएसपी हीना गुप्ता के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए कुछ आरोपियों ने पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान चार आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में पवन उर्फ सुखी, जतिंदर कुमार उर्फ बाजा, सोनू उर्फ कलयुग, नरेंद्र उर्फ काकू, अजय उर्फ बीलू, हनी उर्फ बीजी और बलविंदर सिंह उर्फ बुबम शामिल हैं। पुलिस इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। कुछ आरोपियों पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़ित प्रेम कुमार इलाके में नशा बिकने से रोकता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *