बठिंडा के तलवंडी साबो में एक पत्नी ने इलाज के लिए मिली धनराशि के लिए अपने पति की हत्या कर दी। महिला का पति एक दुर्घटना में घायल हो गया था। पति ने इलाज के लिए सोशल मीडिया पर पैसों की मदद मांगी। पैसों को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार चल रहा है। डीएसपी राजेश स्नेही ने बताया कि गांव भागीवांदर का गुरसेवक सिंह गग्गू एक दुर्घटना में घायल हो गया था। उसने सोशल मीडिया पर इलाज के लिए मदद मांगी। करीब 3 लाख रुपए एकत्र हुए, जो पत्नी के खाते में जमा हुए। गग्गू जब पत्नी से पैसे मांगने लगा तो विवाद शुरू हो गया। भाई, देवर के संग रची साजिश पत्नी ने अपने भाई, देवर और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपियों ने गग्गू को घर से ले जाकर शराब पिलाई। फिर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। कुछ दिन बाद नहर से शव मिला। शुरू में पहचान नहीं हो पाई। जब गांव लाया गया तो परिजनों को हत्या का शक हुआ। पैसों के लालच में पति की हत्या जांच के दौरान तलवंडी साबो पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी तलवंडी साबो ने बताया कि पैसों के लालच में पत्नी ने अपने भाई और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। एक आरोपी की तलाश जारी है। डीएसपी ने बताया कि मामले की और गहन जांच की जा रही है।


