बठिंडा में फायरिंग करने वाले 2 युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया में पोस्ट की वीडियो, कारतूस बरामद

बठिंडा पुलिस ने फायरिंग और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले दो युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आईटी सेल ऐसे लोगों पर नजर रख रहा है जो हथियारों के साथ फोटो या वीडियो पोस्ट करते हैं। डीएसपी मनजीत सिंह के अनुसार, गोनियाना खुर्द निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा ने बंदूक से फायरिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जसप्रीत को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दोस्त ने दिया हथियार
पूछताछ में जसप्रीत ने बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार कोठे नत्था सिंह वाला के लखवीर सिंह उर्फ लखीरो का है। पुलिस ने लखवीर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध 12 बोर की देसी बंदूक और एक जिंदा कारतूस मिला है। पुलिस के मुताबिक लखवीर सिंह पर पहले भी विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। उसे भी जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *