बठिंडा में बसंत पंचमी पर व्यक्ति की हत्या:बेटे के लिए पतंग खरीदने गया था, 11-12 लोगों ने किया हमला

पंजाब के बठिंडा जिले के गांव बल्लूआना में बसंत पंचमी के दिन एक पिता की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इलाज के दौरान तोड़ा दम जानकारी के अनुसार मृतक सुखराज सिंह अपने बेटे के लिए पतंग खरीदने गुरुद्वारा साहिब के पास स्थित एक दुकान की ओर जा रहा था। पुरानी रंजिश के चलते करीब एक दर्जन लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुखराज को पहले बठिंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक सुखराज सिंह दर्शन सिंह के पुत्र थे, गांव बल्लूआना में खेतीबाड़ी का काम करते थे। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना बसंत पंचमी के त्योहार पर घटी, जब लोग आमतौर पर खुशियां मनाने में व्यस्त होते हैं, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *